एअर इंडिया ने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए वरिष्ठ पायलट को फिर से बहाल किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2020 12:59 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पिछले साल मई में निलंबित किए गए एअर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट को सेवा में बहाल कर दिया गया है. हालांकि पायलट को आंतरिक समिति की जांच में दोषी पाया गया है और उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पिछले साल मई में निलंबित किए गए एअर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट को सेवा में बहाल कर दिया गया है. हालांकि पायलट को आंतरिक समिति की जांच में दोषी पाया गया है और उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि समिति ने कैप्टन सचिन गुप्ता पर भारी जुर्माना लगाया है.
गुप्ता ने अब सजा के खिलाफ उच्च प्राधिकरण से अपील की है. एअर इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तरी क्षेत्र), पी एस नेगी ने इस मामले पर विशिष्ट प्रश्नों के जवाब में कहा कि एअर इंडिया की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने जांच की और कैप्टन सचिन गुप्ता को दुराचार के आरोपों में दोषी पाया.
उन्होंने बताया कि इन सेवा नियमों को ध्यान में रखते हुए, कैप्टन सचिन गुप्ता ने दी गई सजा के खिलाफ अब अगले उच्च प्राधिकरण/सीएमडी (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) के समक्ष अपील दायर की है. गुण-दोष के आधार पर उक्त अपील की जांच की जाएगी और योग्य अपीलीय प्राधिकारी उचित समय पर इस मामले पर विचार करेगा. एअर इंडिया के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि गुप्ता को अनुदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




