जहरीली हवा के बीच दिल्ली में आज से ऑड-ईवन नियम लागू, महिलाओं को मिलेगी छूट
Updated at : 04 Nov 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मौसम की मार लगातार जारी है. जहरीली हवा का कहर दिल्ली वालों पर बढ़ता जा रहा है. इस बीच आज एक बार फिर राजधानी में ऑड ईवन की वापसी हो रही है. आज ऑड ईवन का पहला दिन है. चार तारीख होने की वजह से आज दिल्ली की सड़कों पर […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मौसम की मार लगातार जारी है. जहरीली हवा का कहर दिल्ली वालों पर बढ़ता जा रहा है. इस बीच आज एक बार फिर राजधानी में ऑड ईवन की वापसी हो रही है. आज ऑड ईवन का पहला दिन है. चार तारीख होने की वजह से आज दिल्ली की सड़कों पर सिर्फ 2,4,6,8,0 वाली गाड़ियां दौड़ेंगी. सोमवार को एक बार दिल्ली में AQI का स्तर काफी बढ़ा है.
नमस्ते दिल्ली! प्रदूषण कम करने के लिए आज से Odd Even शुरू हो रहा है। अपने लिए, अपने बच्चों की सेहत के लिए और अपने परिवार की साँसों के लिए Odd Even का ज़रूर पालन करें। कार शेयर करें। इस से दोस्ती बढ़ेगी, रिश्ते बनेंगे, पेट्रोल बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा।
दिल्ली फिर कर दिखायेगी
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 4, 2019
सीएम केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों और शहर के लिए इस ऑड-ईवन नियम का पालन करें. उन्होंने सरकारी मशीनरी से भी यह सुनिश्चत करने को कहा कि पाबंदी के चलते किसी को बेकार में कोई परेशानी ना हो. यह योजना 15 नवम्बर तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू होगी. ऑड-ईवन नियम के दायरे से दोपहिया वाहनों को बाहर रखा गया है.
वहीं इस बार प्राइवेट सीएनजी गाड़ियों को भी ऑड-ईवन के दायरे में रखा गया है. इस ऑड- ईवन से महिलाओं को छूट दी गई है. कोई भी गाड़ी जो महिला चला रही हो उसे ऑड-ईवन से छूट मिलेगी. ऐसी गाड़ी जिसमें महिला के साथ 12 साल तक का बच्चा हो, उसे भी छूट मिलेगी. वहीं, ऑड ईवन से इलेक्ट्रिक वाहनों को भी छूट देने की घोषणा की गई है. एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की ओर से दिल्ली सरकार से इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट देने का आग्रह किया गया था. हालांकि इस बार सीएनजी गाड़ियों को भी ऑड-ईवन के दायरे में रखा गया है.
ऑड-ईवन नियम का उल्लंघन करने वालो को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4000 रुपए तक का जुर्माना लग सकता है. सोमवार सुबह इंडिया गेट के पास ऑड ईवन नियम के तहत पहला चालान कटा. पुलिस ने एक ड्राइवर का चालान काटा क्योंकि वह ऑड नंबर की गाड़ी चला रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




