ePaper

Corruption: भाई को ठेका दिलाने के मामले में अरुणाचल के पूर्व CM के खिलाफ मामला दर्ज

Updated at : 12 Jul 2019 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Corruption: भाई को ठेका दिलाने के मामले में अरुणाचल के पूर्व CM के खिलाफ मामला दर्ज

नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2003 में एक सरकारी परियोजना का ठेका अपने भाई को देने में कथित भ्रष्टाचार पर अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ मामला दर्ज किया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जब तुकी राज्य में उपभोक्ता मामलों तथा नागरिक आपूर्ति के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2003 में एक सरकारी परियोजना का ठेका अपने भाई को देने में कथित भ्रष्टाचार पर अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ मामला दर्ज किया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि जब तुकी राज्य में उपभोक्ता मामलों तथा नागरिक आपूर्ति के मंत्री थे तो नियमों का पालन किये बिना 3.20 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था. उन्होंने कहा कि उनके भाई तत्कालीन नागरिक आपूर्ति निदेशक नबाम तागम तथा यूनाइटेड कॉमर्शियल बैंक के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सोहराब अली हजारिका के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है. तुकी साल 2011 से 2016 के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola