महंगाई की मार! महीने के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े (File Photo)
LPG Price Hike : दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर जनवरी में 1,691.50 रुपये का था. लगातार कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत अब बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है. जानें अन्य शहरों की कीमत.
LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. इससे होटल, रेस्तरां, कैटरिंग कारोबार और रोजमर्रा के कामकाज के लिए गैस पर निर्भर हजारों छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है. 1 जून से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है. वहीं कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 3,255.50 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई है.
यही नहीं 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़ा दी गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.
कहां कितनी बढ़ी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत
मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,024 रुपये से बढ़ाकर 3,067.50 रुपये कर दी गई है. वहीं चेन्नई में इसका दाम पहले 3,237 रुपये था, जो अब बढ़कर 3,283 रुपये हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,236 रुपये पहुंच गई है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3,155 रुपये में बिक रहा है.
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत
दिल्ली समेत पूरे देश के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 913 रुपये में उपलब्ध है.
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
कमर्शियल LPG की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के पीछे ग्लोबल एनर्जी सप्लाई से जुड़ी समस्याएं बड़ी वजह मानी जा रही हैं. मध्य पूर्व में जारी तनाव, खासकर ईरान से जुड़े संकट और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता का असर एनर्जी सप्लाई पर पड़ा है. इसके चलते LPG की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ी हैं. देश के लिए कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और LPG का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए