13 जुलाई की टॉप 20 खबरें: होर्मुज पर फिर टकराए अमेरिका-ईरान, कतर के पूर्व अमीर के निधन पर भारत में आज राष्ट्रीय शोक

होर्मुज स्ट्रेट से पार होते जहाज, गोल घेरे में कतर के पूर्व अमीर का फाइल फोटो, PHOTO पीटीआई
13 July Top 20 News: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तकरार तेज हो गई है. अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के खुले होने का दावा किया है, तो वहीं ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है. कतर के पूर्व अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को उत्तराखंडी टोपी भेंट की है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा का निधन, भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
कतर के पूर्व शासक अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का रविवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत सरकार ने उनके सम्मान में 13 जुलाई 2026 को पूरे देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. पूरी खबर यहां पढ़ें .
2. अमेरिका ने होर्मुज खुलने का किया दावा, ईरान ने किया खारिज; कहा- ट्रांजिट परमिट के बिना गुजरना मुश्किल
ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना ने होर्मुज खुलने का दावा किया है. जबकि तेहरान ने यूएस के दावे का खारिज कर दिया और कहा- होर्मुज से गुजरने के लिए हर हाल में ट्रांजिट परमिट लेना होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की उत्तराखंडी टोपी, जानें खासियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को उत्तराखंडी टोपी भेंट की. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. राम मंदिर दान चोरी की परतें CCTV ने खोली, 40 दिन में 70 बार निकाली गई रकम
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 40 दिनों के दौरान कथित तौर पर 70 बार चढ़ावे की रकम निकाली गई. CCTV फुटेज में अविनाश शुक्ला की भूमिका सबसे प्रमुख बताई गई है. मामले के बाद मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था में बदलाव किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. इंतजार खत्म! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया- कब और कहां से शुरू होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन
देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घोषणा की है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला सेक्शन (सूरत से बिलिमोरा) अगले साल से चालू हो जाएगा. रेल मंत्री ने बताया कि इस हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण कार्य बेहद तेज गति से चल रहा है.पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. मैं आत्महत्या कर लूंगा, जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहे थे ये शब्द तो स्तब्ध रह गए थे CEC कुरैशी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपनी किताब में यह लिखा है कि वे निर्वाचन आयोग को भारत का गौरव मानते थे.पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. मुंबई के ताज पैलेस होटल को उड़ाने की धमकी
मुंबई के प्रतिष्ठित ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. नवी मुंबई पुलिस को धमकी भरा फोन काॅल आया था. फोन काॅल आने के बाद से जांच जारी है, लेकिन अबतक यह जानकारी नहीं मिली है कि फोन किसने किया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. बारुईपुर मामला: फिर से बदल गए जांच अधिकारी, शुभेंदु के निर्देश पर पद से हटाये गये जयंत पोद्दार
कोलकाता के बारुईपुर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में एक बार फिर जांच अधिकारी बदल दिए गए हैं. शुभेंदु अधिकारी के दौरे के बाद यह बदलाव हुआ है. मामले में दो और गिरफ्तारियां हुई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. बद्रीनाथ दान चोरी मामला: वीआईपी खर्चों में हेरफेर, सरकार ने कार्रवाई का दिया निर्देश, 5 गवाहों के बयान दर्ज
उत्तराखंड की प्रसिद्ध बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में वित्तीय गड़बड़ियों और दान चोरी के मामलों पर सरकार ने एक्शन लिया है. वीआईपी मेहमानों के आवास, भोजन और अन्य खर्चों के लिए किए गए भुगतानों की जांच के आधार पर, सरकार ने बद्रीनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. हम तस्वीरें ले रहे थे और बोट पलट गया, हम सब मदद के लिए चिल्ला रहे थे; वियतनाम दुर्घटना में जिंदा बचे टूरिस्ट ने बताया
हनोई स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक फु क्वोक आइलैंड के पास नाव पलटने से शनिवार को 15 भारतीय टूरिस्ट की मौत हुई. इन टूरिस्ट में तमिलनाडु के दस, आंध्र प्रदेश के तीन और केरल के दो लोग थे. इन लोगों को लावा मोबाइल कंपनी की ओर से सेल्स टारगेट पूरा करने पर एक टूर पैकेज के तहत वहां ले जाया गया था. लावा कंपनी ने कहा कि वह वियतनाम में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और शव को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला, 11 भारतीय थे सवार, 10 को बचाया गया
भारत के विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा की है. मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. सेवाश्रय कैंप में इलाज के बाद काटना पड़ा मालती विश्वास का पैर, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुई प्राथमिकी
अभिषेक बनर्जी के महत्वाकांक्षी ‘सेवाश्रय’ स्वास्थ्य शिविर में घुटने के इलाज के बाद महिला का पैर काटने की नौबत आ गयी. पीड़िता की शिकायत पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ रवींद्रनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. तृणमूल कांग्रेस को मंत्री अग्निमित्रा पॉल की खुली चुनौती- हिम्मत है तो ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 21 जुलाई की रैली करके दिखायें ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी को एस्प्लेनेड की बजाय ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 21 जुलाई की रैली आयोजित करने की चुनौती दी है. कहा कि यह TMC की सांगठनिक ताकत की असली परीक्षा होगी. उन्होंने ममता बनर्जी पर जांच आयोग की रिपोर्ट दबाने का आरोप भी लगाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. FIFA World Cup 2026: तय हुए सेमीफाइनल मुकाबले, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी टॉप-4 टीमें
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं, जिनमें स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना शामिल हैं. जानिए इन महामुकाबलों का पूरा शेड्यूल और कहां देखें लाइव प्रसारण. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. फीफा वर्ल्ड कप: 'हमसे डरो...', सेमीफाइनल से पहले लामिन यामल ने फ्रांस को दी खुली चुनौती
फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन और फ्रांस के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल से पहले, स्पेनिश स्टार लामिन यामल ने फ्रांस को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि डरने की जरूरत स्पेन को नहीं, बल्कि फ्रांस को है. जानें इस बयान के पीछे की वजह और दोनों टीमों की तैयारी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. यूपी चुनाव 2027: ओवैसी की पार्टी 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, AIMIM प्रदेश महासिचव के ऐलान से सपा-बसपा में बढ़ी बेचैनी
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. ओवैसी की पार्टी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. प्रदेश महासचिव के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. PGI 2.0 Report : लर्निंग और इक्विटी में बेहतर, मगर खराब इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण पिछड़ रहा बिहार
बिहार के स्कूलों में छत, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, फिर भी PGI 2.0 रिपोर्ट में राज्य की शिक्षा व्यवस्था उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. 51000 करोड़ की लागत से बिहार के पास बनेगा चिकेन नेक अंडरग्राउंड रेल लाइन, देखें पूरा रूट प्लान
कटिहार रेल डिवीजन के कुमेदपुर से आमबाड़ी फालाकाटा के बीच 51000 रुपये की लागत से देश की पहली पूरी तरह अंडरग्राउंड रेल लाइन बनने जा रही है. चिकन नेक की सुरक्षा और पूर्वोत्तर राज्यों को हर मौसम में मुख्य भारत से जोड़े रखने के लिए यह प्रोजेक्ट 2033 तक पूरा होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. बांकीपुर सीट पर उपचुनाव से पहले एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. अभिषेक कुमार के हटने के बाद प्रत्याशी बने नीरज सिन्हा 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान: श्रावणी मेले में चलेंगी बाइक एंबुलेंस, अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी रोक
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान उन्होंने देवघर एम्स पर सवाल उठाए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










