FIFA World Cup 2026: तय हुए सेमीफाइनल मुकाबले, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी टॉप-4 टीमें
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल टीमों के कप्तान (फोटो- एआई)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं, जिनमें स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना शामिल हैं. जानिए इन महामुकाबलों का पूरा शेड्यूल और कहां देखें लाइव प्रसारण.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है. 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस मेगा टूर्नामेंट में अब सिर्फ चार टीमें बची हैं. स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना ने अंतिम चार में जगह बनाई है और अब खिताब की जंग और भी रोमांचक हो गई है.
स्पेन और फ्रांस के बीच पहला सेमीफाइनल
पहले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद स्पेन ने बेल्जियम को मात देकर अंतिम चार का टिकट हासिल किया. अब पहला सेमीफाइनल स्पेन और फ्रांस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 14 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा. मैच अमेरिका के डलास स्थित स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगी. स्पेन की टीम 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है और उस साल उसने खिताब भी जीता था.
इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच दूसरा सेमीफाइनल
दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को रोमांचक मुकाबले में मात दी. अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 जुलाई की रात 12:30 बजे खेला जाएगा. यह मैच एटलांटा के स्टेडियम में आयोजित होगा. अर्जेंटीना छठी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि इंग्लैंड चौथी बार अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा है.
भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप पर उपलब्ध है. मैच देखने के लिए दर्शकों को ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. वहीं, टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण 'यूनाइट 8 स्पोर्ट्स' चैनल पर किया जा रहा है. दर्शक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं.
FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल
- स्पेन vs फ्रांस — 14 जुलाई, रात 12:30 बजे (IST), डलास
- इंग्लैंड vs अर्जेंटीना — 15 जुलाई, रात 12:30 बजे (IST), एटलांटा
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: वर्ल्ड कप 2030 में दिख सकती हैं 64 टीमें, फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो ने छेड़ी नई बहस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









