सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन, कुछ हिस्से हटाने को कहा, लेखिका नहीं हुईं राजी
सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' को प्रकाशित करने से पेंगुइन ने किया इनकार (Photo/X)
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करने से पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने मना कर दिया है. प्रकाशक ने किताब के कुछ हिस्सों में बदलाव और संपादन की मांग की थी, जिसे लेखिका ने स्वीकार नहीं किया.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ को भारत में प्रकाशित करने से पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) पीछे हट गया है. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पेंगुइन ने किताब के एक हिस्से में कुछ संपादकीय (Author) बदलाव और अंश हटाने की मांग की थी, जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार नहीं किया.
10 नवंबर को होना था रिलीज
किताब का प्रकाशन की तारीख 10 नवंबर 2026 रखी गई थी. इसकी घोषणा अमेरिका स्थित Alfred A. Knopf, Penguin Random House के एक डिवीजन, ने की थी. नॉप ने पहले संस्करण की एक लाख प्रतियां छापने की बात कही थी.
द इंडियन एक्सप्रेस ने नॉप, सोनिया गांधी के एजेंट डेविड गॉडविन और PRHI CEO गौरव श्रीनागेश से प्रस्तावित बदलावों और कटौतियों पर सवाल भेजे थे, लेकिन रिपोर्ट के समय कोई टिप्पणी नहीं मिली. यह भी स्पष्ट नहीं है कि किताब के किस हिस्से में बदलाव मांगे गए थे.
पेंगुइन के दो अन्य विवादित मामले
सोनिया गांधी की किताब से पहले पेंगुइन इंडिया दो अन्य चर्चित पुस्तकों को लेकर भी सुर्खियों में रहा. जिसमें जनरल एमएम नरवणे की ‘Four Stars of Destiny’: पेंगुइन ने इस संस्मरण को प्रकाशित नहीं किया था, हालांकि उसके पास प्रकाशन अधिकार थे. किताब की प्रतियां अनधिकृत तरीके से प्रसारित होने का मामला सामने आया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में इसकी एक हार्ड कॉपी भी दिखाई थी. किताब के गलवान घाटी में भारत-चीन झड़प और अग्निपथ योजना से जुड़े हिस्से पहले मीडिया में सामने आ चुके थे.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood : नेपाल पर बार-बार टूटा कुदरत का कहर, कभी बाढ़ ने रुलाया तो कभी भूकंप ने दहलाया
इससे पहले जून में PRHI ने जो सैको की मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित ग्राफिक किताब The Once and Future Riot को प्रकाशित करने से मना कर दिया था. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कानूनी जांच के दौरान भारत के गलत नक्शे समेत किताब की कुछ चीजों पर आपत्ति जताई गई थी. सैको ने कहा था कि उनसे कुछ उद्धरण बदलने और किताब का एक हिस्सा हटाने को भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सांस लेने में दिक्कत हो तो न करें नजरअंदाज
हार्पर कॉलिंस कर सकता है किताब प्रकाशित
पेंगुइन के पीछे हटने के बाद कई भारतीय प्रकाशक किताब प्रकाशित करने की होड़ में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हार्पर कॉलिंस इंडिया भारत में इसके प्रकाशन और वितरण का समझौता अंतिम रूप देने के करीब है. हालांकि, अंतिम प्रकाशक की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए