बांकीपुर सीट पर उपचुनाव से पहले एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले नीरज सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
नामांकन दर्ज करने के पहले एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

नामांकन दर्ज करने के पहले एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. अभिषेक कुमार के हटने के बाद प्रत्याशी बने नीरज सिन्हा 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे.

विज्ञापन

Bankipur By Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीए के बड़े नेता नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान नीरज सिन्हा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे. नीरज सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस खास मुलाकात के मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी वहां उपस्थित थे.

ललन सिंह ने क्या दावा किया

इस बैठक के दौरान एनडीए के दिग्गज नेताओं ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति पर गंभीर बातचीत की. मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को जीत की अग्रिम बधाई दी. उन्होंने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि एनडीए के सभी दल पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे. ललन सिंह ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर एनडीए की बड़ी जीत तय है.

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दिया जनता के बीच रहने का संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नीरज कुमार सिन्हा को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने नए प्रत्याशी को कहा कि वे हमेशा जनता के बीच एक्टिव रहें और सेवा भाव से काम करें. नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई कि नीरज सिन्हा बांकीपुर के वोटरों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे और इस क्षेत्र के विकास को एक नई रफ्तार देंगे.

नीरज सिन्हा का वादा: विकास और समस्याओं का समाधान होगी पहली प्राथमिकता

सीनियर नेताओं से मिले समर्थन और आशीर्वाद के बाद बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं का मार्गदर्शन उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है. नीरज सिन्हा ने बांकीपुर की जनता को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें सेवा करने का मौका मिला, तो वे क्षेत्र के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, आम सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय समस्याओं को दूर करने को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता बनाएंगे.

केंद्र-राज्य के काम पर भरोसा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी तरह एक होकर बांकीपुर का उपचुनाव लड़ रहे हैं. संजय सरावगी को पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार की एनडीए सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, जनता उसी के आधार पर एक बार फिर उनके प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएगी. नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अभिषेक कुमार के हटने के बाद 13 जुलाई को नामांकन करेंगे नीरज सिन्हा

इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया था. बाद में उन्होंने पारिवारिक वजहों का हवाला देते हुए चुनाव न लड़ने का फैसला किया और अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद नीरज कुमार सिन्हा को एनडीए का नया चेहरा बनाया गया. चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा के 13 जुलाई को अपना नॉमिनेशन दाखिल करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन