बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)
Bihar Weather Alert: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश और बिजली गिरने का बड़ा अलर्ट जारी किया है. पटना और मुजफ्फरपुर सहित 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कटिहार में बहुत भारी बारिश की आशंका है.
Bihar Weather Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किए पूर्वानुमान में बताया कि 13 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कई इलाकों में मौसम बहुत तेजी से बदलने वाला है. कुछ जिलों में आसमान से आफत बरस सकती है, यानी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है. कुछ जगहों पर मौसम बिल्कुल सामान्य रहेगा.
13 जुलाई को 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जुलाई को बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान कटिहार जिले में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम ठीक रहेगा, वहां कोई खतरा नहीं है.
14 जुलाई को इन इलाकों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 जुलाई को कई जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में बादल गरजने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में मौसम साफ रहेगा और राहत मिलेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
15 जुलाई को बिहार के ज्यादातर जिलों में फिर बिगड़ेगा मिजाज
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 जुलाई को मौसम एक बार फिर करवट लेगा. इस दिन सिर्फ 7 जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा रहेगा. जिन जिलों में मौसम खराब रहेगा उनमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर और चंपारण शामिल हैं. राहत की बात सिर्फ सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के लिए है, इस दिन इन 7 जिलों में मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद से पटना के नौबतपुर तक सड़क होगी फोरलेन, इन जगहों पर बनेंगे बाइपास, ट्रैफिक होगा कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










