ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला, 11 भारतीय थे सवार, 10 को बचाया गया

कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हमला (File Photo)
भारत के विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा की है. मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक बयान शेयर किया. बयान में कहा गया कि ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की भारत निंदा करता है. मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से अब तक 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है. ओमान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
भारत ने ओमानी अधिकारियों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया है. मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं. भारत ने तनाव तुरंत कम करने, बातचीत के जरिए समाधान निकालने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री रूटों पर सुरक्षित आवाजाही जल्द बहाल करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, UAE, बहरीन और कतर पर किया अटैक, दहले अमेरिकी ठिकाने
इससे पहले खबर आई थी कि ओमान तट के पास एक कमर्शियल कंटेनर जहाज में शनिवार (11 जुलाई) को आग लग गई. जहाज को नुकसान पहुंचने के बाद उसमें सवार लोगों को उसे छोड़ना पड़ा. यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका के ईरान पर फ्रेश अटैक किया. इसके बाद होर्मुज में तनाव काफी बढ़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










