CM योगी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने पर टीवी चैनल हेड और संपादक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नोएडाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक विषय-वस्तु प्रसारित करने को लेकर एक निजी टीवी न्यूज चैनल के हेड और उसके संपादक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि छह जून को चैनल में एक डिबेट आयोजित की गयी थी. इसमें एक महिला […]
विज्ञापन
नोएडाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक विषय-वस्तु प्रसारित करने को लेकर एक निजी टीवी न्यूज चैनल के हेड और उसके संपादक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि छह जून को चैनल में एक डिबेट आयोजित की गयी थी. इसमें एक महिला द्वारा योगी पर लगाए गए कथित अपमानजनक आरोपों पर चर्चा की गयी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक राजनीतिक दल से संबद्ध कार्यकर्ताओं ने महिला के दावों और तथ्यों को सत्यापित किए बगैर प्रसारित करने को लेकर न्यूज चैनल के खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस से संपर्क किया था. गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा कि इससे कानून व्यवस्था के लिए परेशानी खड़ी हो सकती थी.
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि चैनल के संचालित होने के लिए कोई जरूरी लाइसेंस भी नहीं था. इस सिलसिले में थाना फेस 3 पुलिस ने उक्त चैनल के संपादक और चैनल हेड के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज कर उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, इस बारे में चैनल का बयान फिलहाल नहीं मिल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










