सहारनपुर में चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट, एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी ले गये बदमाश

सहारनपुर : उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे शुक्रवार रात चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले बदमाश यात्रियों के सोने-चांदी और नकदी के साथ ही एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी लूटकर अपने साथ ले गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. जीआरपी के मुताबिक चेन्नई निवासी यात्री बदमाशों से कलश में अपनी मां […]
सहारनपुर : उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे शुक्रवार रात चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले बदमाश यात्रियों के सोने-चांदी और नकदी के साथ ही एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी लूटकर अपने साथ ले गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जीआरपी के मुताबिक चेन्नई निवासी यात्री बदमाशों से कलश में अपनी मां की अस्थियां होने की बात कहता रहा लेकिन बदमाशों को उसकी भाषा समझ में नहीं आयी और वे अन्य यात्रियों के सामान के साथ उसकी मां का अस्थि कलश भी ले गये.
जीआरपी ने बताया कि चेन्नई निवासी पीड़ित यात्री अपनी मां के अस्थि क्लश को गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार जा रहा था लेकिन बदमाशों ने कीमती सामान के शक में इस कलश को भी लूट लिया. रेल में सवार आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर कुमार पी के परिवार की महिलाओं से बदमाशों ने सोने की चेन कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिये थे.
इस प्रकरण की रिपोर्ट भी प्रोफेसर कुमार पी ने जी आर पी थाने मे दर्ज करायी थी. गौरतलब है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात सशस्त्र बदमाशों ने सहारनपुर से होकर गुजरने के बाद चेन्नई एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




