मौसम की करवट: कई राज्यों में 30 मई तक बारिश का अलर्ट, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Rain Warning

कई राज्यों में मौसम की करवट, फोटो- पीटीआई

Rain Warning: भारत मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर, दक्षिण, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

Rain Warning: भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर, दक्षिण, पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 25 और 28 से 30 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है. 29 मई को हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 मई के दौरान बारिश और आंधी की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 29 मई तक मौसम खराब रह सकता है. 30 मई को बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वी भारत में बारिश और आंधी का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है. 25 से 28 मई के दौरान बिहार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. झोंकों की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 25 से 27 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. झारखंड और ओडिशा में 25 मई को तेज हवाओं और बिजली के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में मौसम आगामी दिनों में बदल सकता है. विदर्भ क्षेत्र में 26 से 28 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. 25 मई को असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

  • 25 और 26 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है.
  • 25 से 30 मई तक असम और मेघालय में लगातार भारी बारिश हो सकती है.
  • 25, 29 और 30 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है.

दक्षिण भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश

दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी. आईएमडी के मुताबिक केरल, लक्षद्वीप और माहे में 25 से 28 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. केरल और माहे में 25 से 28 मई तक भारी बारिश का भी अनुमान है. लक्षद्वीप में 25 से 27 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में 25 से 28 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 25 और 26 मई तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंकों में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 25 से 27 मई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Also Read: मौसम: भीषण गर्मी से बेहाल ये राज्य, जानें कब पहुंचेगा मानसून

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola