ePaper

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: रॉबर्ट वाड्रा के जवाबों से संतुष्ट नहीं इडी, तीसरी बार पूछताछ जारी

Updated at : 09 Feb 2019 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: रॉबर्ट वाड्रा के जवाबों से संतुष्ट नहीं इडी, तीसरी बार पूछताछ जारी

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से शनिवार को भी पूछताछ कर रही है. आज सुबह रॉबर्ट वाड्रा इडी ऑफिस पहुंचे. जानकारी के अनुसार आज भी उनसे 40 सवाल पूछे जाएंगे. बताया जा रहा है कि इडी वाड्रा के जवाबों से संतुष्ट नहीं है इसलिए उनसे तीसरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से शनिवार को भी पूछताछ कर रही है. आज सुबह रॉबर्ट वाड्रा इडी ऑफिस पहुंचे. जानकारी के अनुसार आज भी उनसे 40 सवाल पूछे जाएंगे. बताया जा रहा है कि इडी वाड्रा के जवाबों से संतुष्ट नहीं है इसलिए उनसे तीसरी बार पूछताछ की जा रही है. इससे पहले गुरुवार को वाड्रा से नौ घंटे तक लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गयी थी. मामले में इडी ने बुधवार को वाड्रा से 6 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की थी.

वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने विदेश में अवैध रूप से संपत्ति खरीदने में मनी लॉन्ड्रिंग किया. पहले से यह खबरें आ रहीं थीं कि वाड्रा से शुक्रवार या शनिवार को फिर से पूछताछ की जा सकती है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि वाड्रा को गुरुवार को जांच में फिर से इसलिए शामिल होना पड़ा क्योंकि उनसे ब्रिटेन में कथित रूप से अचल संपत्तियां खरीदने के संबंध में और सवाल पूछे जाने थे. माना जाता है कि वाड्रा का ‘‘सामना” उन दस्तावेजों से कराया किया जो एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान हासिल या जब्त किये हैं. उनमें फरार रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़े दस्तावेज भी हैं.

यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप से संबंधित है. यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है. इस जांच एजेंसी ने अदालत से यह भी कहा था कि उसे लंदन की कई नयी संपत्तियों के बारे में सूचना मिली है जो वाड्रा की है. उनमें पचास और चालीस लाख पाउंड के दो घर तथा छह अन्य फ्लैट एवं अन्य संपत्तियां हैं.

वहीं वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिये उन्हें ‘‘परेशान” किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola