जानें कौन है अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी, डराने के लिए पैंथर का करता था इस्तेमाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 1:09 PM
सेनेगल की राजधानी डकार से अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है. बॉलीवुड में भी पुजारी काफी एक्टिव था उसने राकेश रौशन और महेश भट्ट जैसे कई कलाकारों को धमकी दी थी. पुजारी के जुर्म की कई कहानियां है. रवि पुजारी गिरफ्तार हो गया लेकिन दहशत फैलाने के लिए वह पैंथर का इस्तेमाल […]
सेनेगल की राजधानी डकार से अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है. बॉलीवुड में भी पुजारी काफी एक्टिव था उसने राकेश रौशन और महेश भट्ट जैसे कई कलाकारों को धमकी दी थी. पुजारी के जुर्म की कई कहानियां है. रवि पुजारी गिरफ्तार हो गया लेकिन दहशत फैलाने के लिए वह पैंथर का इस्तेमाल करता था. गाली और गोलियों के जरिये वह डराने में माहिर था.
कर्नाटक में पैंथर और रवि पुजारी के बीच के रिश्ते को अच्छी तरह समझा जा सकता है. रवि पुजारी ने अपने गुर्गो के जरिए कई व्यापारियों के घर अपने नाम का विजिटिंग कार्ड्स भेजा. इसमें कार्ड्स के सबसे ऊपर पैंथर की तस्वीर लगी थी और नीचे नीचे रवि पुजारी नाम लिखा था. कार्ड भेजने के बाद रवि पुजारी फोन करता था और पैसे की मांग करता था. फोन करने के बाद सबसे पहले रवि पुजारी पूछता था कार्ड देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










