Weather Forecast: भयंकर सर्दी की आहट, मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड डे अलर्ट, इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

Weather Forecast: सर्दी और शीतलहर का डबल अटैक
Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कोल्ड वेव, कोहरा और बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आने कुछ दिनों तक मौसम का सितम जारी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में 19 से 21 और 25 दिसंबर के दौरान भयंकर ठंड पड़ सकती है. कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का भी दौर जारी रह सकता है.
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में सर्दी और शीत लहर से लोगों का हाल बेहाल है. कोहरे का कहर भी कई इलाकों में दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान का अनुमान है कि 19 से 21 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई और राज्यों में बहुत घना कोहरा छाए रह सकता है. इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी 19 और 20 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके बाद भी दो तीन दिनों तक इन राज्यों को कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम ही है.
इन राज्यों में भी जमेगा घना कोहरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर भारत में 19 से 21 दिसंबर के दौरान
हिमाचल प्रदेश में 19 से 20 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छा सकता है.
ओडिशा और झारखंड में 18 से 20 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान
अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर शीत दिवस और कुछ अलग-अलग इलाकों में भीषण शीत दिवस रहने की बहुत संभावना है. 18 दिसंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की बहुत संभावना है. 19 और 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की बहुत ज्यादा संभावना नहीं है, उसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 20 और 21 दिसंबर को को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 18, 19, 22 और 23 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर, 20 से 22 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 20 और 21 दिसंबर को उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. 20 से 22 दिसंबर के दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
Also Read: Cold Wave Warning : अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे का जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










