मणिपुर में फिर भड़की हिंसा : चार घरों को आग के हवाले, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मणिपुर की राजधानी इंफाल में चार घरों में आग लगाकर हिंला भड़काने कोशिश

मणिपुर की राजधानी इंफाल में चार घरों में आग लगाकर हिंला भड़काने कोशिश

Violence flares up again in Manipur : मणिपुर की राजधानी इम्फाल के पास कांटो सबाल गांव में फिर से हिंसा भड़क उठी है. दो समूहों के बीच हुई झड़प में चार घरों को आग के हवाले कर दिया गया. मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

विज्ञापन

Violence flares up again in Manipur : मणिपुर की राजधानी इंफाल के पश्चिमी क्षेत्र स्थित कांटो सबाल गांव में शनिवार को दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विवाद के दौरान लेइमाखोंग मिलिट्री स्टेशन के पास स्थित चार घरों में आग लगा दी गई. आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही सुरक्षा बल और पुलिस मौके पर पहुंची तथा हालात को नियंत्रण में लेने के लिए इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों कहा कि आगजनी और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की नई हिंसा या तनाव को रोका जा सके.

सीएम ने 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की

मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद युमनाम ने सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि आगजनी और भीड़ हिंसा में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीएम युमनाम कहा कि राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है तथा सभी सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए गए हैं.

शांति प्रक्रिया बाधित करने की साजिश का आरोप

सीएम खेमचंद युमनाम ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही शांति के बाद हुई यह घटना कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा शांति प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, संयम बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. सरकार ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा घोटाला, कांग्रेस ने कहा- आस्था के नाम पर हुई सिस्टमेटिक लूट


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola