प्लेबैक सिंगर एस जानकी का 88 साल की उम्र में निधन, दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से थीं मशहूर

Updated:
विज्ञापन

प्लेबैक सिंगर एस जानकी का फाइल फोटो, PHOTO एक्स

सुरों की मलिका, दक्षिण भारत की कोकिला प्लेबैक सिंगर एस जानकी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. मैसूरु के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

विज्ञापन

S Janaki Passes Away: तबीयत बिगड़ने के बाद प्लेबैक सिंगर एस जानकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान निधन हो गया. मैसूरु स्थित अपोलो बीजीएस अस्पताल (Apollo BGS Hospitals) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया, उन्होंने शनिवार शाम 7:30 बजे अंतिम सांस ली.

विज्ञापन

इलाज के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट

डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही थी और उन्हें इंटेंसिव केयर दी जा रही थी. हालांकि, इलाज के दौरान ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा. डॉक्टरों ने मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत तुरंत उन्हें सीपीआर (CPR) दिया और बचाने की पूरी कोशिश की.


दक्षिण भारत की कोकिला के नाम से थीं मशहूर

एस जानकी 'जानकी अम्मा' और 'दक्षिण भारत की कोकिला' के नाम से फेमस थीं. उन्हें "क्वीन ऑफ एक्सप्रेशन" भी कहा जाता था.

20 से अधिक भाषाओं में 48,000 से ज्यादा गाने

एस जानकी ने अपने करियर में फिल्मों, एलबमों और रेडियो के लिए 48,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए. उन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु जैसी दक्षिण भारतीय भाषाओं में गाया. इसके अलावा उन्होंने हिंदी, ओडिया, बंगाली, पंजाबी और विदेशी भाषाओं सहित कुल 20 से अधिक भाषाओं में अपनी आवाज दी.

लोकप्रिय हिंदी गाने

एस जानकी के फिल्म: साहेब के यार बिना चैन कहां रे, आखरी रास्ता के गोरी का साजन, साजन की गोरी, मेरी जंग के बोल बेबी बोल, रॉक एंड रोल, जान की बाजी फिल्म के आते-आते तेरी याद आ गई और साहेब फिल्म के जवान है दिल गाने काफी फेमस हुए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola