अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट मामला, NIA ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद समेत 8 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट मामले में NIA ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद समेत 8 लोगों के खिलाफ चार्जशीट
Ambala car blast case : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अंबाला पुलिस स्टेशन में हुए IED कार बम धमाके के मामले में बड़ा कदम उठाया है. एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी सहित आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. यह हमला एक सुनियोजित आतंकी साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश में भय फैलाना था.
Ambala car blast case : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हरियाणा के अंबाला स्थित बलदेव नगर पुलिस स्टेशन की पार्किंग में हुए IED कार बम धमाके के मामले में अहम कदम उठाते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों में पाकिस्तान का गैंगस्टर से आतंकवादी बना शहजाद भट्टी भी शामिल है. एजेंसी का कहना है कि यह हमला सुनियोजित आतंकी साजिश का हिस्सा था, जिसका मकसद सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देना और देश में दहशत फैलाना था.
जनवरी में हुआ था धमाका
यह बंम ब्लास्ट की घटना इसी साल 10 जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक कार में लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए किया गया था. घटना के बाद पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने मौके से अहम सबूत जुटाए थे. शुरुआती जांच में ही सीमा पार से जुड़े नेटवर्क और आतंकी फंडिंग के संकेत मिले थे, जिसके बाद NIA ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी.
सीमा पार से रची गई साजिश
जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में थे. NIA के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे आतंकी और उनके सहयोगी भारत में अपने नेटवर्क के जरिए विस्फोटक सामग्री, फंडिंग और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे थे. चार्जशीट में कई तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है.
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मॉड्यूल
पिछले कुछ वर्षों में पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पुलिस ठिकानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कई साजिशें सामने आ चुकी हैं. NIA और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई मामलों में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. अंबाला पुलिस स्टेशन ब्लास्ट केस की चार्जशीट को भी उसी कड़ी का अहम हिस्सा माना जा रहा है. एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार संचालित आतंकी नेटवर्क के कई और राज खुल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- इंदौर में दिनदहाड़े महिला की बेरहमी से हत्या: स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर, पति से पूछताछ तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










