इंदौर में दिनदहाड़े महिला की बेरहमी से हत्या: स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर, पति से पूछताछ तेज

Updated:
विज्ञापन
इंदौर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) अमरेंद्र सिंह

इंदौर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) अमरेंद्र सिंह

Woman murdered in Indore: इंदौर में सनसनीखेज वारदात, पोस्टल कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर दी गई. स्कूल से लौटे बच्चों ने अपनी मां को घर में मृत पाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पति से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Woman murdered in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर की पोस्टल कॉलोनी में एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान उर्मिला सैनी के रूप में हुई है, एएनअई न्यूज एजेंसी के मुतृाबिक, मृतका पोस्टल विभाग में कार्यरत थीं. घटना उस समय सामने आई जब उसके बच्चे स्कूल से घर लौटे और उन्होंने अपनी मां को घर के अंदर मृत अवस्था में पाया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

धारदार हथियार से हत्या की आशंका

इंदौर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है. घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है.

पति से पूछताछ, घरेलू विवाद भी जांच के दायरे में

पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी पता चला है कि मृतका उर्मिला सैनी और उनके पति अखिलेश सैनी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इसी आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में इंदौर और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में घरेलू विवाद के चलते महिलाओं की हत्या के कई मामले सामने आए हैं. कई घटनाओं में पारिवारिक कलह और आपसी तनाव हत्या की वजह बने हैं. ऐसे मामलों ने घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों को समय रहते सुलझाने की आवश्यकता पर फिर से सवाल खड़े किए हैं.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों व रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया है.

यह भी पढ़ें-उमरिया में मातम: खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola