वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: अंदर सवार थीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Updated:
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन, गोल घेरे में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं, उस पर सूरत के पास पथराव की घटना हुई. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, जिसके बैग से पत्थर बरामद हुए.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिस मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं, उस पर मंगलवार शाम सूरत के पास पथराव किया गया. घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने घटना के तुरंत बाद एक व्यक्ति को पकड़ लिया.

विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना सूरत जिले के उत्राण थाना क्षेत्र में हुई. आनंदीबेन पटेल दमन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापी स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन में सवार हुई थीं.

बैग में मिले पत्थर, आरोपी ने बताई अलग वजह

वडोदरा मंडल के पुलिस अधीक्षक अभय सोनी ने बताया कि RPF की पैदल गश्ती टीम ने व्यक्ति को पकड़ लिया. उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें पत्थर मिले. पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि वह एक कुत्ते पर पत्थर फेंक रहा था.

पुलिस के अनुसार, उसने इससे पहले गुजर रही एक मालगाड़ी पर भी कथित तौर पर पथराव किया था. अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है और शुरुआती जांच में घटना के पीछे किसी साजिश या जानबूझकर निशाना बनाने का संकेत नहीं मिला है.

जिस कोच में राज्यपाल थीं, उससे दूर लगा पत्थर

अधिकारी ने बताया कि पत्थर ट्रेन के उस डिब्बे पर नहीं लगा, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बैठी थीं. जिस कोच पर पत्थर लगा, वह उनके कोच से काफी दूर था. घटना में शीशे पर केवल मामूली खरोंच आई है और किसी को चोट नहीं लगी. उत्राण पुलिस और रेलवे अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं.

Also read : ट्रंप का दावा: हॉर्मुज में बिछाई गई सभी बारूदी सुरंगें हटाई गई, ईरान को दी चेतावनी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola