उमरिया में मातम: खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक खड़ी हुई ट्रक से कार के टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक खड़ी हुई ट्रक से कार के टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.

Accident in Umaria : उमरिया जिले में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है. यह घटना सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सवाल उठाती है.

विज्ञापन

Accident in Umaria : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इलाज के दौरान महिला ने भी तोड़ा दम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुरानी घटना ने फिर ताजा किए दर्द

इससे पहले भी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले साल 2024 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की याद दिलाता है, जब सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने के कारण एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हो गई थी. देशभर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से टकराने के कारण पूरा परिवार उजड़ गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से हाईवे पर बिना सुरक्षा संकेतों के खड़े भारी वाहनों को ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा घोटाला, कांग्रेस ने कहा- आस्था के नाम पर हुई सिस्टमेटिक लूट

सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी

इस ताजा हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि हाईवे पर खड़े ट्रकों के पीछे रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. वहीं, वाहन चालकों को भी तेज रफ्तार से बचने और रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें-6 महीने बाद टूटी कूटनीतिक खामोशी, जल्द ही भारत आएंगे नेपाली पीएम बालेन शाह


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola