भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 11-12 जनवरी को दिल्ली में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2018 8:32 PM
नयी दिल्ली : अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में भाजपा देश के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के अलग-अलग मोर्चे की बैठक आयोजित करेगी. साथ ही 11-12 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक भी बुलायेगी. भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से इसका ब्योरा साझा किया. इन […]
नयी दिल्ली : अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में भाजपा देश के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के अलग-अलग मोर्चे की बैठक आयोजित करेगी. साथ ही 11-12 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक भी बुलायेगी. भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से इसका ब्योरा साझा किया.
इन बैठकों में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक 19-20 जनवरी को नागपुर में होगी जिसमें अमित शाह हिस्सा लेंगे. यादव ने कहा, 11 और 12 जनवरी, 2018 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का अधिवेशन होगा जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे. पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद यादव ने कहा कि भाजपा की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक 2-3 फरवरी को भुवनेश्वर में होगी, जबकि ओबीसी मोर्चा की बैठक 15-16 फरवरी के पटना में होगी. पार्टी महासचिव ने कहा कि पदाधिकारियों की बैठक में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय के बारे में चर्चा नहीं हुई. यह बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










