ePaper

कांग्रेस की राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी पर खत्म होती है : मोदी

Updated at : 12 Nov 2018 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी पर खत्म होती है : मोदी

बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली में सोमवार को कांग्रेस, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर निशाना साधा. कहा कि विपक्षी पार्टी की राजनीति ‘एक परिवार से शुरू होकर उसी पर खत्म’ हो जाती है. राज्य में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से […]

विज्ञापन

बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली में सोमवार को कांग्रेस, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर निशाना साधा. कहा कि विपक्षी पार्टी की राजनीति ‘एक परिवार से शुरू होकर उसी पर खत्म’ हो जाती है.

राज्य में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विकास की जोरदार पैरवी की. उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा नीत सरकार के मुकाबले कांग्रेस के शासनकाल में विकास की गति ‘बहुत धीमी’ थी.

गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए मोदी ने कहा ‘मां-बेटा द्वय’ जमानत पर बाहर हैं. सरकार के नोटबंदी के कदम पर सवाल उठाने के लिए राहुल को आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने कहा, ‘वे भूल जाते हैं कि नोटबंदी की वजह से उन्हें जमानत मांगनी पड़ी थी.’

उन्होंने कहा, ‘जो जमानत मांग रहे हैं, वे मोदी को सर्टिफिकेट दे रहे हैं.’ मोदी ने कहा कि भाजपा विकास के पक्ष में है और उनकी प्रतिबद्धता की वजह से विपक्ष समझ नहीं पा रहा है कि चुनाव में सत्तारूढ़ दल से मुकाबला कैसे किया जाये.

चुनावी रैली में राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने कहा, ‘जब कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए 36 सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया, तब ‘नामदार’ का उल्लेख ‘सर’ के तौर पर 150 बार किया गया, जिससे पता चलता है कि वह उनके लिए (कांग्रेस के लिए) छत्तीसगढ़ की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola