11वें दिन भी पेट्रोल 40, डीजल 33 पैसे सस्ता हुआ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमतों में रविवार को 40 पैसे और डीजल में 33 पैसे लीटर की कटौती का बड़ा राहत मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ईंधन कीमतों में लगातार 11वीं बार कटौती की गयी. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के मुताबिक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल की कीमतों में रविवार को 40 पैसे और डीजल में 33 पैसे लीटर की कटौती का बड़ा राहत मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ईंधन कीमतों में लगातार 11वीं बार कटौती की गयी.
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के मुताबिक 11 दिन में पेट्रोल 2.78 रुपये और डीजल 1.64 रुपये सस्ता हो गया. रविवार को दिल्ली में अब पेट्रोल 80.05 रुपये लीटर और डीजल 74.05 रुपये लीटर बिका. गत चार अक्तूबर को पेट्रोल 84 रुपये लीटर और डीजल 75.45 रुपये लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था.
उसी दिन सरकार ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में डेढ़ रुपये लीटर की कटौती की थी. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों से ईंधन कीमतों में रुपये कटौती का बोझ उठाने को कहा गया था. उसके बाद पेट्रोल के दाम पांच अक्तूबर को घटकर 81.50 रुपये लीटर और डीजल 72.95 रुपये लीटर पर आ गये. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के दाम बढ़ने से 16 अक्तूबर को पेट्रोल 82.83 रुपये लीटर और डीजल 75.69 रुपये लीटर पर पहुंच गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










