भारी बारिश से ओड़िशा में जनजीवन प्रभावित, भुवनेश्वर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 9:10 AM
भुवनेश्वर : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दवाब के क्षेत्र के चलते ओड़िशा के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि कम दवाब के क्षेत्र की वजह से शुक्रवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि मंगलवार से भारी बारिश […]
भुवनेश्वर : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दवाब के क्षेत्र के चलते ओड़िशा के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि कम दवाब के क्षेत्र की वजह से शुक्रवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है.
उन्होंने बताया कि मंगलवार से भारी बारिश होने के चलते जगतसिंहपुर, पुरी, कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक और खुर्दा के निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं.
भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने बताया कि यह गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है और उसके अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना है.
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने आदेश में ओड़िशा के आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिये हैं. उन्होंने भुवनेश्वर के सभी स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने का भी आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










