12 मई की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी की 'सोना न खरीदें' अपील पर बीजेपी-कांग्रेस में संग्राम, एक्शन में शुभेंदु अधिकारी

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें, फोटो- पीटीआई
12 May Top 20 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील पर विपक्ष ने कटाक्ष किया है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए इसे आर्थिक विफलता करार दिया है. वहीं, पश्चिम बंगाल के सीएम सुभेंदु मुख्यमंत्री बनने के बाद एक्शन मोड में हैं. पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. उनके फैसलों को बंगाल में बड़े बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. मुख्यमंत्री बनते एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, सीमा पर बाड़बंदी के लिए BSF को जमीन, पहली कैबिनेट में 5 बड़े फैसले
Suvendu Adhikari First Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिये गये. बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए जमीन देने, आयुष्मान भारत योजना लागू करने और नयी न्याय संहिता को मंजूरी मिलने से बंगाल में बड़े बदलाव की शुरुआत हुई है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. नंदीग्राम की सीट छोड़ देंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी? हाई-प्रोफाइल सीट से कौन लड़ेगा उपचुनाव?
Suvendu Adhikari Nandigram Seat: क्या पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा सीट छोड़ने वाले हैं? जानें इस हाई-प्रोफाइल सीट को लेकर चल रही अटकलों और नये उम्मीदवारों के नामों पर हो रहे मंथन की पूरी इनसाइड स्टोरी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. SIR पर सुप्रीम कोर्ट में फिर होगी सुनवाई, ममता बनर्जी को 31 सीटों पर ‘वोटर लिस्ट’ को चुनौती देने की मिली अनुमति, क्या बदल जायेंगे बंगाल के चुनाव परिणाम?
Supreme Court on West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को बंगाल चुनाव में SIR प्रक्रिया के तहत हटाये गये वोटों और जीत के कम अंतर को लेकर नयी याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है. क्या 31 सीटों पर दोबारा होगा विचार? जानें पूरी कानूनी इनसाइड स्टोरी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री रहे सुजीत बोस को ईडी ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Sujit Bose Arrested: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को ED ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है. जानें क्या है करोड़ों का यह ‘कैश फॉर जॉब’ स्कैम. सुजीत बोस पर लगे गंभीर आरोपों की पूरी इनसाइड स्टोरी यहां पढ़ें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. ब्लूमबर्ग का दावा, 2030 के बाद भी सत्ता में बने रहेंगे पीएम मोदी
PM Modi: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी साल 2030 के बाद भी सत्ता में बने रह सकते हैं. हाल के चुनावी नतीजों में बीजेपी के बढ़े कद और पश्चिम बंगाल में मिली बंपर जीत के आधार पर ब्लूमबर्ग ने यह एनालाइसिस की है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. PM मोदी को मिला सरदार गौरव रत्न सम्मान, फिर की सोना न खरीदने की अपील
PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वडोदरा में सोमवार को सरदार गौरव रत्न से सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने लोगो को संबोधित किया और फिर से सोना नहीं खरीदने की अपील कर दी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. ‘सोना मत खरीदो’: पीएम की अपील पर राहुल का तंज, कहा- ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत
Rahul Gandhi Attack PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत की अपील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है. उन्होंने इसे सरकार की नाकामी का सबूत बताया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. 30 जून के बाद मनरेगा बंद, 1 जुलाई से लागू होगी वीबी-जी राम जी योजना
VB-G Ram G Scheme: केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G Ram G योजना 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगी. यह योजना मौजूदा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लेगी और ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को नया रूप देगी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. केरल में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार, चेन्निथला बोले- पार्टी का फैसला होगा मंजूर
Kerala CM: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस जारी है. रमेश चेन्निथला, केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन सीएम पद की दौड़ में हैं. इनके समर्थकों के बीच कलह भी बढ़ गई है. जबकि सहयोगी दल भी फैसले में देरी से नाराज होने लगे हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. 13 मई को होगी सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर
Samrat Cabinet Meeting: पटना सचिवालय में सम्राट चौधरी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक 13 मई को होगी. सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में कई बड़े विभागीय प्रस्ताव, विकास योजनाएं, वित्तीय फैसले और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. नई सरकार के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. बिहार के युवक की ट्रेन में हत्या करने वाला निकला साइको किलर, 26 घंटे के भीतर तीन लोगों की कनपटी पर मारी गोली
Crime News: कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में बिहार के गया निवासी दिनेश शाह की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी साइको किलर निकला है. पुलिस के मुताबिक पूर्व आर्मी जवान ने महज 26 घंटे के भीतर तीन लोगों की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. बिहार में अब हाईटेक तकनीक से बनेंगी सड़कें, पदभार संभालते ही मंत्री शैलेंद्र ने बताया आगे का प्लान
Bihar Politics: पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने पदभार संभालते ही सड़क निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब महाराष्ट्र और गुजरात की तर्ज पर आधुनिक तकनीक से सड़क और पुल बनाए जाएंगे, इसके लिए इंजीनियरों को दूसरे राज्यों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. कोडरमा के डगरनवां में एक ही गड्ढे से पानी पीते हैं आदमी और सूअर, सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
Ranchi News: कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड स्थित डगरनवां पंचायत में ग्रामीण और जंगली सूअर एक ही गड्ढे का पानी पीने को मजबूर हैं. सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को जांच कर प्रभावित ग्रामीणों को जल्द सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. PBKS vs DC: पंजाब को मिली लगातार चौथी हार, दिल्ली ने 3 विकेट से जीता मुकाबला
PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स औऱ दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की. दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. ICC ODI रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा, पाक को हुआ एक अंक का नुकसान
Team India: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज ताज़ा ODI रैंकिंग जारी की है। इसमें टीम इंडिया शीर्ष पर बनी हुई है। तो आइए देखते हैं, बाकी टीमें ताजा रैंकिंग में किस पायदान पर हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. क्या Netflix के ‘The Royals Season 2’ से हुई भूमि पेडनेकर की छुट्टी? सामने आई वजह
The Royals Season 2: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ के सीजन 2 की तैयारी शुरू हो गई है. खबर है कि इस बार भूमि पेडनेकर शो का हिस्सा नहीं होंगी. जानिए इसके पीछे की असली वजह. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. 45 डिग्री से ऊपर की गर्मी में इलेक्ट्रिक कार कितनी सेफ होती है? जानें यहां हर एक बात
Electric Cars: भारत में 45 डिग्री से ज्यादा गर्मी में भी EVs सेफ तरीके से काम करने के लिए डिजाइन की जाती हैं. इनकी बैटरी थर्मल सिस्टम गर्मी को कंट्रोल करता है और परफॉर्मेंस को स्टेबल रखता है. हालांकि, ज्यादा टेम्परेचर में रेंज और चार्जिंग स्पीड पर हल्का असर देखा जा सकता है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. IIT Madras की BS Degree बनी स्टूडेंट्स की नई पसंद, बिना JEE भी मिलेगा एडमिशन
IIT Madras BS Degree: एक समय था जब IIT का नाम सुनते ही बच्चों को लगता था कि यहां पहुंचना मतलब JEE की सबसे कठिन लड़ाई जीतना. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. IIT Madras ने अपने BS Degree Program के जरिए उन लाखों छात्रों के लिए भी रास्ता खोल दिया है, जो अच्छी पढ़ाई तो करना चाहते हैं लेकिन किसी वजह से IIT तक नहीं पहुंच पाए. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. Mismatched Season 4: ‘मिसमैच्ड’ के आखिरी सीजन को लेकर इमोशनल हुईं प्राजक्ता कोली, बोलीं- सेट पर खूब रोऊंगी
Mismatched Season 4: प्राजक्ता कोली ने ‘मिसमैच्ड’ के लास्ट सीजन को लेकर अपनी भावनाएं शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि किस शो का लास्ट डे उनके लिए बहुत इमोशनल होने वाला है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. क्या Netflix के ‘The Royals Season 2’ से हुई भूमि पेडनेकर की छुट्टी? सामने आई वजह
The Royals Season 2: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ के सीजन 2 की तैयारी शुरू हो गई है. खबर है कि इस बार भूमि पेडनेकर शो का हिस्सा नहीं होंगी. जानिए इसके पीछे की असली वजह. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










