PBKS vs DC: पंजाब को मिली लगातार चौथी हार, दिल्ली ने 3 विकेट से जीता मुकाबला
डेविड मिलर और अक्षर पटेल शॉट खेलते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
दिल्ली कैपिटल्स ने 55 वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया. इस जीत के साथ दिल्ली ने पंजाब से मिली पिछली हार का बदला भी ले लिया. साथ ही पंजाब की यह लगातार चौथी हार है.
PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स औऱ दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की. दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं यह पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार है.
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की. पहले विकेट के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने 78 रनों की साझेदारी हुई. प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद प्रियांश आर्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया. 33 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए.
श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी
उसके बाद तीसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर ने 52 गेंदों पर 83 रनों की साझेदारी की. इस दौरान कूपर कोनोली 38 रन बनाकर आउट हो गए. एक छोर पर श्रेयस अय्यर टिके रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया. 36 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान पांच चौके और 3 छक्के लगाए. अंत में सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 21 रनों की पारी खेली.
दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही. पहले पावरप्ले के दौरान दिल्ली ने तीन विकेट गंवा दिए. अभिषेक पोरेल 5, केएल राहुल 9 और साहिल पारख 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद चौथे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. स्टब्स 12 रन बनाकर आउट हो गए.
अक्षर पटेल और डेविड मिलर का अर्धशतक
वहीं एक छोर पर अक्षर पटेल जमे रहे. इस दौरान अक्षर को डेविड मिलर का साथ मिला. अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में अक्षर ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. अक्षर के आउट होने के बाद डेविड मिलर ने मोर्चा संभाली और अपना अर्धशतक पूरा किया. मिलर 28 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए.
उसके बाद आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने मिलकर इस लक्ष्य को आसान बना दिया. आशुतोष 10 गेंदों में 24, मानव तिवारी नाबाद 18 और आकिब नबी ने नाबाद 10 रन बनाकर मुकाबले को 6 गेंद पहले ही जीत लिया. पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 और यश ठाकुर ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: BCCI के रूल की उड़ाई धज्जियां, हाथों में हाथ डाले खुलआम गर्लफ्रेंड के साथ घूमते दिखे अर्शदीप सिंह; VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










