ePaper

आज है राजीव गांधी की जयंती, सोनिया, राहुल व मनमोहन ने वीर भूमि जाकर दी श्रद्धांजलि

Updated at : 20 Aug 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
आज है राजीव गांधी की जयंती, सोनिया, राहुल व मनमोहन ने वीर भूमि जाकर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष व उनके पुत्र राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष व दिवंगत नेता की पत्नी सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका गांधी व दामाद राबर्ट वाड्रा दिल्ली मेंवीरभूमि स्थित उनकी समाधि पर पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष व उनके पुत्र राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष व दिवंगत नेता की पत्नी सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका गांधी व दामाद राबर्ट वाड्रा दिल्ली मेंवीरभूमि स्थित उनकी समाधि पर पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलौत ने भी वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

राजीव गांधी 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद चुनाव में वे जीत कर दोबारा देश के प्रधानमंत्री बने थे. राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था. उनकी हत्या एक आत्मघाती विस्फोट में 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola