ePaper

बच्चों की अमेरिका तस्करी करने वाले रैकेट का सरगना गुजरात में गिरफ्तार

Updated at : 16 Aug 2018 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों की अमेरिका तस्करी करने वाले रैकेट का सरगना गुजरात में गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने बच्चों की अमेरिका तस्करी करने के एक मामले में मुख्य आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवारको बताया कि राजेश घमेलवाला (54) और उसके गिरोह के सदस्य मांग के आधार पर कथित तौर पर बच्चों को अमेरिका भेजते थे. इसे भी पढ़ें झारखंड में तड़प-तड़प […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई पुलिस ने बच्चों की अमेरिका तस्करी करने के एक मामले में मुख्य आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवारको बताया कि राजेश घमेलवाला (54) और उसके गिरोह के सदस्य मांग के आधार पर कथित तौर पर बच्चों को अमेरिका भेजते थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में तड़प-तड़प कर मर गये दो भाई, तमाशा देखती रही भीड़

VIDEO : मोरहाबादी में बोले रघुवर दास, भ्रष्टाचार का कलंक मिटाने के संकल्प के साथ चला रहे हैं सरकार

झारखंड में अंतिम सांसें ले रहा है नक्सलवाद, बोले मुख्यमंत्री रघुवर दास

अधिकारी ने बताया कि इस रैकेट का पता इस साल मार्च में तब चला, जब पुलिस ने 11 और 16 साल की दो लड़कियों को उपनगरीय वरसोवा में एक सैलून के निकट से बरामद किया. इन लड़कियों को वहां मेकअप के लिए लाया गया था.

इसे भी पढ़ें

अटलजी ने अलग झारखंड राज्य का सपना किया साकार, छोटे राज्यों के थे पक्षधर

…के लिए आजीवन अविवाहित रहे अटल बिहारी वाजपेयी

विचलित है झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का मन, जानें क्यों

उन्होंने बताया कि लड़कियों के साथ रहे चार व्यक्ति आमिर खान (36), ताजुद्दीन खान (48), अफजल शेख (38) और रिजवान चोटानी (39) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां गुजरात की रहने वाली थी. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान चार आरोपी ने रैकेट के मुख्य आरोपी के रूप में घमेलवाला का नाम लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola