ePaper

मराठा आरक्षण आंदोलन : मुंबई को छोड़ गुरुवार को पूरा महाराष्ट्र रहेगा बंद

Updated at : 08 Aug 2018 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
मराठा आरक्षण आंदोलन : मुंबई को छोड़ गुरुवार को पूरा महाराष्ट्र रहेगा बंद

मुम्बई : मराठा समूहों के संघ सकल मराठा समाज ने बुधवार को कहा कि नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में गुरुवार को ‘बंद’ रखा जायेगा, ताकि आरक्षण के लिए समुदाय की मांग पर दबाव बनाया जा सके. संगठन के एक नेता ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण तरीके […]

विज्ञापन

मुम्बई : मराठा समूहों के संघ सकल मराठा समाज ने बुधवार को कहा कि नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में गुरुवार को ‘बंद’ रखा जायेगा, ताकि आरक्षण के लिए समुदाय की मांग पर दबाव बनाया जा सके. संगठन के एक नेता ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होगा. सकल मराठा समाज के नेता अमोल जाधवराव ने संवाददाताओं से कहा कि यह राज्यव्यापी बंद होगा, जिसमें नवी मुंबई शामिल नहीं होगा. बंद से सभी आवश्यक सेवाओं, स्कूलों और कॉलेजों को अलग रखा गया है.

इसे भी पढ़ें : हिंसक मराठा आरक्षण आंदोलन में एक की मौत के बाद आज मुंबई बंद का आह्वान

उन्होंने कहा कि कुछ संवेदनशील मुद्दों के कारण हमने नवी मुंबई में बंद नहीं करने का निर्णय किया है. महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर नवी मुंबई के कोपरखैरने और कलमबोली में पिछले महीने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी. जाधवराव ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा. मैं मराठा युवकों से अपील करता हूं कि वे आत्महत्या नहीं करें. इससे समुदाय और इसके हितों को सहयोग नहीं मिलेगा. इससे पहले आरक्षण की मांग के समर्थन में समुदाय के कई लोगों ने आत्महत्या कर ली थी.

उन्होंने आश्वासन दिया कि हम मराठा युवकों से अपील करते हैं कि हिंसा से दूर रहें. हम उग्र प्रदर्शन नहीं करेंगे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचायेंगे. जाधवराव ने आरोप लगाये कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल कुछ मराठा लोगों से बात कर रहे हैं और समुदाय के अंदर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फडणवीस आंदोलन की तीव्रता को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola