राजस्थान विस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए जयपुर पहुंचे अमित शाह

जयपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करने के लिये जयपुर पहुंच गये है. शाह आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदनलाल सैनी और अन्य लोगों […]
जयपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करने के लिये जयपुर पहुंच गये है. शाह आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदनलाल सैनी और अन्य लोगों ने सांगानेर हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की. शाह के स्वागत के लिये हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. तोतूका भवन में शाह प्रदेश कार्यसमिति के दो दिवसीय समापन समारोह को संबोधित करेंगे.
कार्यसमिति में शाह के संबोधन के बाद शाह भाजपा सांसदों, विधायकों, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं, जिला प्रदेश अध्यक्षों और कोर कमेटी/चुनाव प्रचार कमेटी के साथ बैठकें करेंगे. शाह का जयपुर में दो विवाह समारोहों में भाग लेने का भी कार्यक्रम है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




