मौसम: झारखंड और बिहार में कब से आगे बढ़ेगा मॉनसून? IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : 23 जून 2026 के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. जानें किन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 20 से 22 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 20 और 21 जून को हिमाचल प्रदेश में भी कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 24 और 25 जून को पश्चिमी राजस्थान में बहुत भारी बारिश के आसार हैं.

20 से 25 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बंगाल के अलावा इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

विभाग के अनुसार, 20 से 25 जून के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, ओडिशा में 20 जून को भी कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार और झारखंड में 25 जून तक कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के आसार हैं.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा

20 से 25 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी रहेंगी. साथ ही 20 से 23 जून के बीच इन राज्यों में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका है.

यह भी पढ़ें : 19 से 25 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छीटें, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

दक्षिण भारत के मौसम का हाल जानें

20 से 25 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 20 जून को तटीय कर्नाटक, 20 से 21 जून और 23 से 24 जून के बीच उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 23 जून को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अलावा 24 जून तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी छिटपुट बारिश हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola