ePaper

चोरों ने गैस कटर से काटकर एटीएम मशीन से उड़ाये लाखों रुपये

Updated at : 08 Jul 2018 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने गैस कटर से काटकर एटीएम मशीन से उड़ाये लाखों रुपये

जयपुर : राजस्थान में पाली जिले के रास थाना क्षेत्र में पांच नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार को देर रात एक एटीएम मशीन काटकर लगभग नौ लाख रूपये चुरा लिये. वहीं दूसरी एटीएम मशीन को काटने के दौरान लगी आग से 15 लाख रूपये से अधिक की राशि जलकर खाक हो गयी. पाली पुलिस अधीक्षक दीपक […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान में पाली जिले के रास थाना क्षेत्र में पांच नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार को देर रात एक एटीएम मशीन काटकर लगभग नौ लाख रूपये चुरा लिये. वहीं दूसरी एटीएम मशीन को काटने के दौरान लगी आग से 15 लाख रूपये से अधिक की राशि जलकर खाक हो गयी.

पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि बाबरा में पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दो एटीम मशीनों में से एक मशीन को गैस कटर से काटकर उसमें से 9 लाख 80 हजार 800 रूपये ​निकाल लिये. वहीं दूसरे एटीएम को काटने के दौरान लगी आग से 15 लाख 38 हजार 500 रूपये जलकर खाक हो गये.

उन्होंने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम कैबिन में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे में से दो कैमरों को तोड़ दिया. कैबिन में लगे गुप्त सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किेये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिये पुलिस के तीन दल बनाकर अलग-अलग स्थानों पर भेजे गये हैं. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola