''आप'' के अयोग्य घोषित किये गये 20 विधायकों का वेतन रोका गया

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के अयोग्य घोषित किये गये 20 विधायकों का वेतन भुगतान रोक दिया है. विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने मंगलवारको यह जानकारी दी. इन विधायकों को लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा हाल ही में विधानसभा सदस्य […]
नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के अयोग्य घोषित किये गये 20 विधायकों का वेतन भुगतान रोक दिया है. विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने मंगलवारको यह जानकारी दी. इन विधायकों को लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा हाल ही में विधानसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराये जाने के बाद अपनी विधानसभा सदस्यता गंवानी पड़ी थी.
गोयल ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य ठहराये गये 20 विधायकों का वेतन रोक दिया गया है. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायकों का फरवरी माह का वेतन जारी नहीं किया गया है. इस बीच सूत्रों ने बताया कि विधानसभा सचिवालय ने इन्हें विधायक के रूप में मिल रही अन्य सुविधाएं भी रोक दी हैं. उल्लेखनीय है कि दिल्ली में प्रत्येक विधायक को लगभग 90 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन एवं भत्ता मिलता है. अयोग्य घोषित किये गये विधायकों ने चुनाव आयोग की सिफारिश को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है. अदालत ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर 28 फरवरी को फैसला सुरक्षित कर लिया है.
इससे पहले उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को इन विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, अदालत ने चुनाव आयोग को विधानसभा की खाली हुई 20 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित करने जैसी अग्रिम कार्रवाई करने से रोक दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




