"आप" राज्यसभा उम्मीदवार : सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध, लीडर नहीं डीलर

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता को चुना है. इन तीन नामों में सबसे ज्यादा विरोध सुशील गुप्ता को लेकर हो रहा है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक यह विरोध दिख रहा है. कपिल मिश्रा राजघाट पर मौन रहकर विरोध कर रहे […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता को चुना है. इन तीन नामों में सबसे ज्यादा विरोध सुशील गुप्ता को लेकर हो रहा है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक यह विरोध दिख रहा है. कपिल मिश्रा राजघाट पर मौन रहकर विरोध कर रहे हैं तो कई लोग सोशल मीडिया पर कविताओं के जरिये. सुशील को लेकर कई तरह के दावे किये जा रहे है. इस फैसले से ज्यादातर कार्यकर्ता और नेता नाराज हैं. विधायक अलका लांबा ने एक कविता के जरिये मन की बात लिखी है.
मेरी व्यक्तिगत राय: कोई किसी भी सदन में लोगों/दलों द्वारा"सिर्फ और सिर्फ"इसलिये नहीं भेजा जाना चाहिये क्यों कि वह
"सिर्फ एक" "महिला है", "मुस्लिम है", "दलित है" या फिर "पैसे वाला है".
यह तय सिर्फ और सिर्फ भेजे जाने वाले कि ईमानदारी और क़ाबलियत पर होना चाहिये,ताकि देश को फ़ायदा हो— Alka Lamba 🇮🇳 (@LambaAlka) January 2, 2018
इस कविता में उन्होंने लिखा, मैं गुस्सा थी,वह खमोश थे,खामोश रह कर भी वह मेरे हर प्रश्न का जवाब देते रहें, वो उस तरफ थे, फिर भी आँखों-आँखों में साथ होने का एहसास हर बार देते रहें. ना वो ख़ुश थे,ना मैं खुश थी,ना ही फ़ैसले सुनाने वाले ही खुश थे, तसल्ली बस इस बात की थी कि अंत में "हम सब फिर एक साथ थे". अलका लांबा इस पूरे मामले पर अपना पक्ष भी लिखा है. मेरी व्यक्तिगत राय: कोई किसी भी सदन में लोगों-दलों द्वारा"सिर्फ और सिर्फ"इसलिये नहीं भेजा जाना चाहिये क्यों कि वह "सिर्फ एक" "महिला है", "मुस्लिम है", "दलित है" या फिर "पैसे वाला है". यह तय सिर्फ और सिर्फ भेजे जाने वाले कि ईमानदारी और क़ाबलियत पर होना चाहिये,ताकि देश को फ़ायदा हो.
AAP is B Team of Congress. Any doubt?? 👇#KumarVishwas #RajyaSabha #arvindkejriwal #MeToo4RajyaSabha #AAP #Congress pic.twitter.com/RTEOGScCTT
— The Random Guy (@RandomTheGuy_) January 3, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




