रेलवे की सभी ट्रेनों पर जल्द होंगे 22 कोच, वेटिंग का समय खत्म करने के लिए सरकार उठा रही है उपाय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2018 9:47 PM
नयी दिल्ली : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारतीय रेल डिब्बों की संख्या के संदर्भ में ट्रेनों के मानकीकरण की योजना बना रहा है ताकि सभी ट्रेन सभी रूट पर चल सकें. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी ट्रेनों में 22 डिब्बे होंगे और ये ट्रेनें किसी भी मार्ग पर चल सकेंगी. […]
नयी दिल्ली : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारतीय रेल डिब्बों की संख्या के संदर्भ में ट्रेनों के मानकीकरण की योजना बना रहा है ताकि सभी ट्रेन सभी रूट पर चल सकें. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी ट्रेनों में 22 डिब्बे होंगे और ये ट्रेनें किसी भी मार्ग पर चल सकेंगी. गोयल ने संवाददाताओं से कहा, सभी ट्रेनों में 22 डिब्बे होंगे, प्लेटफार्म का आकार बढाया जाएगा और दूसरे संबंधित बदलाव भी किये जायेंगे. इंजीनियरिंग विभाग इस पर गौर कर रहा है. फिलहाल ट्रेन के डिब्बे दो तरह- आईसीएफ और एलएचबी होते हैं तथा ट्रेनों में डिब्बों की संख्या जरूरत के हिसाब से 12,16,18, 22 अथवा 26 होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










