मेडिकल कॉलेज प्रवेश घोटाला मामले में SIT जांच की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

नयी दिल्ली : मेडिकल कॉलेज एडमिशन घोटाला मामले में न्यायाधीशों के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत मामले की जांच एसआईटी से कराने संबंधी याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया है. यह याचिका वकील कामिनी जायसवाल ने दायर की थी. कोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिकाएं दायर कर संस्थान को नुकसान […]
Supreme Court dismisses lawyer Kamini Jaiswal's petition seeking SIT probe into the medical college admission scam case.
— ANI (@ANI) November 14, 2017
Medical College Admission Scam Case: While dismissing plea for SIT probe SC said, "We are not above law but due process must be followed. No FIR can be lodged against a judge by judicial order."
— ANI (@ANI) November 14, 2017
इससे पहले नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए याचिका पर पुनरीक्षण करने का निर्णय लिया था और न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने याचिका को जल्द सुनवाई की बात कहते हुए इसे पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेज दिया था. आज इसी पीठ ने यह फैसला सुनाया है.
यह भी पढ़े: –
11 करोड़ में नीलाम हुई दाऊद की प्रॉपर्टी, जानिए कौन है खरीददार
जानें, वो दस बड़ी बातें, जिसके कारण धौनी को कोई टीम से हिला नहीं सकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




