वायरल वीडियो- देखें पेट की पथरी को कुछ सेकेंड में कैसे बाहर निकालती है महिला
Updated at : 20 Sep 2017 1:01 PM (IST)
विज्ञापन

पेट की पथरी बगैर ऑपरेशन के निकालने का दावा नया नहीं है. ऐसे कई दावों के पोस्टर सड़क, चौक-चौराहों पर लगे रहते हैं. सोशल मीडिया के इस दौर में दावा पोस्टर से निकलकर अब वीडियो तक आ गया है. सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल होते हैं जिस पर आसानी से भरोसा नहीं किया […]
विज्ञापन
पेट की पथरी बगैर ऑपरेशन के निकालने का दावा नया नहीं है. ऐसे कई दावों के पोस्टर सड़क, चौक-चौराहों पर लगे रहते हैं. सोशल मीडिया के इस दौर में दावा पोस्टर से निकलकर अब वीडियो तक आ गया है. सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल होते हैं जिस पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिला पेट की पथरी का इलाज करती है बगैर ऑपरेशन के.
https://www.youtube.com/watch?v=WPKpoVdsdMg
वीडियो में महिला उन मरीजों का इलाज कर रही है जिनके पेट में पथरी है. महिला पेट से पथरी चूसकर बाहर निकाल रही है. इस वीडियो को फेसबुक में अपलोड किया गया है. कमेंट करने वाले ज्यादातर लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं. कई लोगों ने ईलाज के लिए इस महिला का नंबर और पता भी मांगा है.
हालांकि इसी पोस्ट में कई लोग इसे फरजी करार दे रहे हैं. प्रभात खबर डॉट कॉम भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. इस तरह के फेक वीडियो और दावों पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच पड़ताल बेहद जरूरी है. कई लोगों ने दावा किया है कि यह वीडियो उज्जैन की एक महिला का है जो इसी तरह मरीजों का इलाज करती है. इसी वीडियो के कमेंट में दावा है कि यह दूसरी महिला है क्योंकि उज्जैन वाली महिला वृद्ध है उसकी तबीयत अब ठीक नहीं करती इसलिए उसने अब इलाज करना बंद कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




