VIDEO: दभोई में बोले पीएम मोदी- सरदार सरोवर बांध से किसानों का जीवन बदलेगा, मुझे माताओं का आशीर्वाद मिलेगा

Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात के दभोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दभोई बहुत बार आया कभी बस से, कभी स्कूटर से, मेरी बहुत सी यादें यहां से जुड़ी हुई हैं. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर जिन जिन लोगों ने इस सरदार सरोवर बांध का निर्माण […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात के दभोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दभोई बहुत बार आया कभी बस से, कभी स्कूटर से, मेरी बहुत सी यादें यहां से जुड़ी हुई हैं. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर जिन जिन लोगों ने इस सरदार सरोवर बांध का निर्माण किया है उनको देश को सरदार सरोवर बांध के रूप में एक सौगात देने का सौभाग्य मिला. उन्होंने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं. मैं जिउंगा आपके सपने के लिए.

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सरदार सरोवर डैम सरदार वल्लभ भाई पटेल की आत्मा जहां भी होगी वह आज हम पर आशीर्वाद बरसा रही होगी. मेरे और कईयों के जन्म से पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इस बांध का सपना देखा था. अगर वह कुछ और साल जीते तो यह सरदार सरोवर बांध बन चुका होता.

IN PICS: सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का उतार चढ़ाव भरा सफर, पढ़ें कुछ खास

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के जीवन को एक नर्मदा नदी कैसे बदल सकती है यह सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोचा था. मंत्री परिषद के अपने अल्पकाल में आंबेडकर ने रखी थी शायद ही कोई सरकार इतना कर कती है जितना उन्होंने सोचा था. अगर आज बाबा साहब और सरदार वल्लभ भाई पटेल कुछ और साल जीते तो हमारा देश नई ऊंचाईयों को छू रहा होता. उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर बांध बांध पूरे देश को समर्पित करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि मां नर्मदा और इस योजना को बहुत सारी मुसीबतें झेलनी पड़ी. दुनिया की हर ताकत ने इस बांध के रास्ते में रुकावट पैदा की. वर्ल्ड बैंक ने इस योजना के लिए पैसे देने से मना कर दिया था लेकिन हमने भी ठान लिया था कि हम भारत के पसीने से इस बांध को बना के रहेंगे. दुनिया की हर चुनौती को चुनौती देने का सामर्थ्य यह देश रखता है. विकास के अंदर कोई सबसे बड़ा रुकावट बना है तो वह पानी बना है. उन्होंने कहा कि जिस दिन मैं नर्मदा का पानी लेकर वहां पहुंचा तो मैंने बीएसएफ के जवानों तके चेहरे पर एक खुशी देखी थी. यह प्रॉजेक्ट करोड़ो किसानों के भाग्य को बदलने को लिए लाया गया.

हैपी बर्थडे पीएम मोदी: परिवार के फिक्रमंद परिवारवाद के नहीं, पढ़ें कैसे देश की सेवा में जुटे हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन में कुछ पल होते हैं जो व्यक्ति को भावुकता से भरे होते हैं. मेरे लिए भी मां नर्मदा के लिए कुछ करना इतना ही भावुकता से भर देता है. बेटियां पढ़ाई छोड़ कर सर पर बर्तन लेकर पीने का पानी लेने के लिए जाती हैं. आज जब नर्मदा का जल उनकी मुसीबतों को दूर करेगा तो करोड़ो माओं का आशीर्वाद मुझ जैसे बेटे को मिलेगा. आज जब पशुओं को नर्मदा का पानी मिलेगा हरा चारा मिलेगा तो पशुओं के आशीर्वाद भी मेरे लिए भावना का सबसे बड़ा पले है. उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में ऐसा पल आजतक नहीं आया जो गुजरात ने आज मुझे दिया है.

पूरा भाषण यहां देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बांध से किसान का भला होगा, पीने का पानी मिलेगा, आर्थिक क्रांति आएगी. जिससे भारत का संतुलिस विकास हो उस योजना को लेकर हम काम करते हैं. सरदार सरोवर डैम योजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम, मध्य प्रदेश के सीएम का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि कश्मीर को छोड़कर पूरे देश को एक करने का काम सरदार साहब ने किया, लेकिन आजादी के बाद जिस रूप में इन्हें समझना चाहिए वह संभव नहीं हुआ. न मैं छोटा सोचता हूं न मैं छोटे काम करता हूं.

पटेल की मूर्ति को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैंने जब सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाने का सोचा तो सोचा यह प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी. सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. देश के आदिवासियों को लेकर उन्होंने कहा कि 1857 से 1947 तक आदिवासियों ने आजादी की जंग लड़ी है. देश की भावी पीढ़ी में आदिवासियों के लिए सम्मान होना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार सरोवर डैम ऐडवेंचर स्पोर्ट्स, पर्यटन आदि को बढ़ावा देगा, लोगों को रोजी-रोटी मिलेगी. हिंदुस्तान के हर कोने में दुनिया को दिखाने के लिए बहुत कुछ है. उन्होंने कहा कि आज बहुत से संस्थान नदी बचाने का काम कर रहे हैं. मैं उनके इस प्रयास की सराहना करता हूं. मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री और वहां की जनता का मैं धन्यवाद करता हूं जो नर्मदा को बचाने का काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने मार्शल अर्जन सिंह को भी अपने भाषण में श्रद्धाजंलि दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि मार्शल अर्जन के पराक्रम और अनुशासन को हमेशा पूरा देश याद करेगा. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ सीएम विजय रूपाणी और नितिन गडकरी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola