ePaper

#viral video : रूठी बीवी थाने पहुंची, तो रोमांटिक गाना गाकर पति ने जीता पत्नी का दिल

Updated at : 27 Aug 2017 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
#viral video : रूठी बीवी थाने पहुंची, तो रोमांटिक गाना गाकर पति ने जीता पत्नी का दिल

नयी दिल्ली : इस समय सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है. लोग वीडिया को मजे लेकर देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. वीडियो को यू-ट्यूब पर अबतक 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. दरअसल एक पत्नी अपने पति से किसी बात को लेकर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इस समय सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है. लोग वीडिया को मजे लेकर देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. वीडियो को यू-ट्यूब पर अबतक 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. दरअसल एक पत्नी अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज हो गयी. दोनों के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस के जरिए पारिवारिक परामर्श केंद्र पहुंच गया.

मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है. पति और पत्नी को मसला सुलझाने के लिए परामर्श केंद्र बुलाया गया, लेकिन ऐसा लग रहा था कि पत्नी मानने वाली नहीं थी. पति ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए एक तरकीब सोची और थाने पर ही रोमांटिक गाना गाना शुरू कर दिया. रूठी पत्नी भी शायद इसी का इंतजार कर रही थी, पत्नी खुश हुई और मामला सुलझ गया.

https://www.youtube.com/watch?v=8WePBbisu4A

लेकिन पत्नी को मनाने का यह अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो के मुताबिक पति ने रूठी पत्नी को मनाने के लिए फिल्‍म ‘बदलापुर’ का गाना ‘जीना-जीना, कैसे जीना-जीना’ गाकर सुनाया, जिसके बाद महिला भावुक हो गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola