लोकसभा में मोदी सरकार पर जमकर बरसे खड़गे, कहा- झारखंड और एमपी बन गये हैं लिंचिंग सेंटर

नयी दिल्ली : लोकसभा में नियम 193 के तहत मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर सोमवार को चर्चा हुई. चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसी व्यक्ति को माहौल बना कर मारने की मैं निंदा करता हूं. भीड़ द्वारा हिंसा से देश का नाम दुनिया भर में खराब हो […]
नयी दिल्ली : लोकसभा में नियम 193 के तहत मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर सोमवार को चर्चा हुई. चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसी व्यक्ति को माहौल बना कर मारने की मैं निंदा करता हूं. भीड़ द्वारा हिंसा से देश का नाम दुनिया भर में खराब हो रहा है. खड़गे ने आगे कहा कि केंद्र सरकार गाय के नाम पर हत्या करने वालों को अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित कर रही है. मोदी जी के नये भारत में कट्टरपंथी विचारधारा के लोग मासूम लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं. भाजपा के नेता और मंत्री ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर पीएम मोदी मन की बात नहीं कहते हैं.
रामगढ़ में भीड़ की हिंसा पर पढ़िये ग्राऊंड जीरो रिपोर्ट, क्या थे हालात और कितना था गुस्सा?
आगे कांग्रेस सांसद खड़गे ने कहा कि जिस दिन पीएम मोदी ने मॉब लिंचिंग पर बोला था उसी दिन मॉब लिंचिंग हुई. मॉब लिंचिंग की घटनाओं के पीछे बजरंग जल और भाजपा से जुड़े संगठन जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड और मध्यप्रदेश लिंचिंग सेंटर बन गये हैं. खडगे ने जुनैद की हत्या का मामला भी सदन में उठाया.
रामगढ़ में अलीमुद्दीन हत्याकांड : क्या पुलिस के डंडे से की गयी थी पिटाई ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




