यातायात थाना को मिले पांच नये पुलिस पदाधिकारी
Updated at : 17 Mar 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>हाजीपुर. </H2>हाजीपुर शहर के संपर्क से होकर गुजरने वाले विभिन्न हाइ-वे एवं लिंक रोड पर लगने वाली जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने
विज्ञापन
हाजीपुर.
हाजीपुर शहर के संपर्क से होकर गुजरने वाले विभिन्न हाइ-वे एवं लिंक रोड पर लगने वाली जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने यातायात थाना की व्यवस्था में काफी बदलाव किये हैं. पहले तो थाना में पेट्रोलिंग के लिए वाहन की व्यवस्था के साथ ही इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी को थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित कराया. वहीं, अब पांच पुलिस पदाधिकारियों को ट्रैफिक थाना में पदस्थापन कर शहर को जाम मुक्त रखने की जिम्मेदारी सौंपी है. इससे शहर के लोगों के साथ वाहन चालकों को भी जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है. हाजीपुर शहर तथा गांधी सेतु, बीएसएनएल गोलंबर, पासवान चौक, रामाशीष चौक, दिग्घी रेलवे ओवरब्रिज, नया एवं पुराना गंडक पूल रोड, जौहरी बाजार रोड, अंजानपीर चौक आदि स्थानों पर लगने वाली जाम से निबटने के लिए एसपी ने यातायात थाना में 5 नये पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. एसपी कार्यालय से जारी आदेश में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार, शशिकांत प्रसाद, रंजित कुमार सिंह, मुकेश कुमार तथा गिरधर लाल को यातायात थाना में पदस्थापन का आदेश दिया गया है. वहीं ट्रैफिक थाना के पूर्व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार का स्थानांतरण गंगाब्रिज थाना में कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




