लकड़बग्घा के हमले से घायल महिला की मौत, लोगों में दहशत

Edited by ANAND RAM MAHTO
Updated:
विज्ञापन

बुंडू प्रखंड रेलाडीह एवं आसपास के गांवों में पिछले 10 दिनों से लकड़बग्घे के हमले से चार लोग घायल हो गये हैं,

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू प्रखंड रेलाडीह एवं आसपास के गांवों में पिछले 10 दिनों से लकड़बग्घे के हमले से चार लोग घायल हो गये हैं, जबकि एक महिला की हमले से मौत हो गयी है. पिछले दिन तिलाईमर्चा गांव में किस्टो मुंडा नामक किशोर (14) पर हमला कर घायल कर दिया. वह तड़के शौच के लिए गया था. वहीं एक दिन पूर्व निकट गांव खुदीमदुकम के हाड़ीकोचा नामक जगह पर खेत में यूरिया डाल कर लौट रहे रूप सिंह महतो (42) पर पीछे से हमला कर घायल कर दिया था. उसी लकड़बग्घे ने निकट ही खेत में काम कर रहे अन्य एक व्यक्ति फेंकू लाल महतो एवं अन्य एक युवक रामा महतो पर भी हमला किया. परंतु घायल होने से किसी तरह बच गये. इसके एक सप्ताह पूर्व रेलाडीह के उख़बेड़ा नामक टोले में लकड़बग्घा के हमले से घायल एक महिला की मौत हो चुकी है. इधर, लोगों में लकड़बग्घे के हमले को लेकर दहशत है. महिलाएं खेतों में धान की निकाई-गुड़ाई के लिए खेतों में जाना छोड़ दी हैं. ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी है, परंतु विभाग के जिम्मेवार निष्क्रिय बने हुए हैं.

पिछले 10 दिनों से लकड़बग्घे के हमले से चार लोग हो चुके हैं घायल

सूचना देने के बाद भी वन विभाग के लोग नहीं कर रहे हैं कोई कार्रवाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola