Bokaro: जमीन के नीचे लगी आग से लोगों में हड़कंप, इलाका खाली कराने की तैयारी में प्रशासन

Updated:
विज्ञापन

भू-धंसान वाला क्षेत्र

Bokaro: बोकारो में जमीन के नीचे आग लगने की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है. प्रशासन प्रभावित इलाके को खाली कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Bokaro (फुसरो): सीसीएल ढोरी क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा स्थित भूमिगत आग के कारण भू-धंसान के दूसरे दिन हीरक रोड (सड़क) में आयी दरारें बढ़ती गईं और सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे धंस गया. जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को बोल्डर (पत्थर) डालकर घेराबंदी कर पूरी तरह यातायात पर रोक लगा दी. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सीसीएल के द्वारा सीआईएसएफ जवानों को नियुक्त किया गया है, ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके.

सड़क धंसने से लोगों को काफी परेशान

बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सीसीएल प्रबंधन जब तक डीजीएमएस के विशेषज्ञों को बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण नहीं करवा लेती, तब तक यह मार्ग आवागमन के लिए नहीं खोला जाएगा. परीक्षण के उपरांत सुरक्षा सुनिश्चित होने और सड़क के पुनर्निर्माण के बाद ही इसे बहाल किया जा सकेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में भूमिगत आग और जमीन धंसने की समस्या पहले भी सामने आती रही है, लेकिन इस बार सड़क प्रभावित होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों को धंसे हुए इलाके से दूर रहने की सलाह

लोगों ने कहा कि गैस रिसाव होने से लोगों को सांस से संबंध बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है. सीसीएल अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और तकनीकी टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से धंसे हुए इलाके के पास नहीं जाने की अपील की गई है. सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

डीजीएमएस की टीम करेगी निरीक्षण

भूमिगत आग लगे स्थल का धनबाद के डीजीएमएस की टीम निरीक्षण करेगी. टीम के द्वारा आग एरिया के किस स्तह तक लगी है और इसके कैसे काबू पाया जा सकता है, इसका सुझाव जांच के बाद रिपोर्ट के माध्यम से उपलब्ध करायेगी. उसके बाद सीसीएल की टीम उन सुझावों का अनुपालन करते हुए आग को बुझाने के दिशा में पहल करेगी.

फुसरो बाजार से यात्री वाहन व स्कूल बसों का होगा परिचालन

बेरमो अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह ने कहा कि पांच हीरक रोड जब तक व्यवस्थित नहीं हो जाता है तब तक यात्री वाहन एवं स्कूल बसों का परिचालन फुसरो मुख्य बाजार से चालू कराया जाएगा. इसके लिए फुसरो भुवनेश्वर सिंह पेट्रोल पंप के समक्ष सड़क पर बने डिवाइडर को भी हटाने का काम किया जाएगा. कहा कि फुसरो बाजार से सिर्फ यात्री वाहन एवं स्कूल बसों का ही परिचालन होगा. कोई भी कोल या छाई ट्रांसपोर्टिंग के वाहनों को पासिंग नहीं दिया जाएगा. भारी व मालवाहक वाहन पिलपिलो मोड़ होते हुए सारूबेड़ा होते आवागमन करेगी. जबकि ढोरी एरिया अपना इंटरनल मार्ग खोलकर रेलवे साइडिंग आवागमन करेगा.

50-50 मीटर तक खाली कराया गया मार्ग

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर प्रशासन ने भूमिगत आग स्थल से सड़क के दोनों और 50-50 मीटर की दूरी तक मार्ग को पूरी तरह से खाली कर दिया है. ताकि किसी की जान माल की छाती ना हो.

प्रभावित लोगों को शिफ्ट कराने का निर्देश

बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने सीसीएल प्रबंधन को भूमिगत आग स्थल के समीप बसे प्रभावित लोगों को अन्यत्र जगह सुविधा उपलब्ध करवाते हुए शिफ्टिंग करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें…

Bokaro: लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला धनबाद के युवक का सड़ा-गला शव

Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola