निगम की साधारण बैठक में भाग लेने के लिए वार्ड 13 के पार्षद ने की सुरक्षा की मांग

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 01 Sep 2025 7:31 PM

विज्ञापन

निगम की साधारण बैठक में भाग लेने के लिए वार्ड 13 के पार्षद ने की सुरक्षा की मांग

विज्ञापन

सहरसा . नगर निगम द्वारा मंगलवार को निर्धारित साधारण बोर्ड की बैठक स्वच्छ व निष्पक्ष आहूत करने एवं प्रस्ताव पुस्तिका पंजी व उपस्थिति पंजी का प्रावधान अलग-अलग करने, वीडियोग्राफी अनिवार्य करने, सुरक्षा प्रदान करने को लेकर वार्ड पार्षद दीक्षा भारती ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया. उन्होंने कहा कि साधारण बोर्ड की बैठक में हस्ताक्षर नहीं करने पर विभागीय नियमावली के तहत तीन साधारण बोर्ड बैठक में किसी सदस्य को गैरहाजिर दिखाकर सदस्यता रद्द करने की साजिश की जा सकती है. इसलिए सदस्यों को हस्ताक्षर करने पर मजबूर होना पड़ता है. जबकि अब तक हुए सभी बैठक में बैठक के दौरान प्रस्ताव को नहीं लिखा जाता है. बोर्ड बैठक को स्वच्छ एवं निष्पक्ष प्रस्ताव पुस्तिका पंजी व उपस्थिति पंजी को अलग अलग प्रावधान किया जाय. साथ ही बैठक की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाय. निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध उनके द्वारा आवाज उठाने के कारण उनके विरूद्ध किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की साजिश की जा सकती है. इसलिए बैठक में सक्षम दण्डाधिकारी नियुक्त कराकर उनके निगरानी में बैठक कराई जाय. अप्रिय घटना की अंदेशा को देखते बैठक में भाग लेने के लिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola