व्यवहार न्यायालय में जिला न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मियों को दिलायी शपथ

Updated at : 26 Jun 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवहार न्यायालय में जिला न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मियों को दिलायी शपथ

किशनगंज.बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में शपथ कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

किशनगंज.बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर तम्बाकू, अल्कोहल या अन्य प्रकार के नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करने तथा समाज के सभी व्यक्तियों को इससे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करने के लिए शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनुराग, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार गुंजन,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय बिपिन कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ विवेक भारद्वाज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर के अलावे अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास, सचिव ख्वाजा मोजिबुर रहमान तथा अन्य अधिवक्तागण के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय के कर्मीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola