पुलिस केंद्र मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता कल
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 01 Sep 2025 7:35 PM
पुलिस केंद्र मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता कल
सहरसा, मधेपुरा व सुपौल के प्रशिक्षु सिपाही लेंगे भाग सहरसा. तीन सितंबर को स्थानीय पुलिस केंद्र परिसर स्थित मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सहरसा, मधेपुरा व सुपौल के प्रशिक्षु सिपाही भाग लेंगे. तीनों टीम आपस में ही प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाएंगे. प्रतियोगिता प्रशिक्षण ले रहे सिपाहियों के उत्साहवर्धन एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. खेल प्रतियोगिता के संयोजक व डीआईजी कार्यालय कर्मी सह पुलिस अवर निरीक्षक श्वेत कमल ने बताया कि आगामी तीन सितंबर को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के बीच उत्साह व आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. पुलिस केंद्र में प्रतियोगिता का उद्घाटन कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार करेंगे. पूरे मैच की व्यवस्था एसपी हिमांशु द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सहरसा के 239 प्रशिक्षु सिपाही बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं. वहीं मधेपुरा जिले के 351 व सुपौल जिले के 219 प्रशिक्षु सिपाही भी बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं. यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा. इस दौरान सिपाहियों के बीच खेल भावना को बढ़ाने, उनका उत्सावर्धन करने व उनका आत्मविश्वास को जगाने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










