विद्यालय की जमीन बंदोबस्ती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 01 Sep 2025 10:11 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की भीखनपुर पंचायत अंतर्गत विद्दु विशनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान की जमीन को भूमिहीन परिवारों के नाम बंदोबस्त किये जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र की भीखनपुर पंचायत अंतर्गत विद्दु विशनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान की जमीन को भूमिहीन परिवारों के नाम बंदोबस्त किये जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया. गांव के दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खेल मैदान की जमीन को बचाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिस भूमि पर विद्यालय भवन, खेल मैदान, छठ घाट, सामुदायिक भवन और शिव मंदिर मौजूद है, उस जमीन को बंदोबस्त कर देना अन्यायपूर्ण कार्रवाई है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय की ओर से मीरा देवी और पूनम देवी के नाम जमीन का पर्चा निर्गत कर दिया गया है. इतना ही नहीं अमीन के द्वारा शनिवार को खेल मैदान के हिस्से में मापी भी शुरू कर दी गयी थी. लेकिन जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो भारी विरोध के बीच काम को रुकवाना पड़ा. पंचायत के युवा समाजसेवी बिपिन कुमार ठाकुर तथा ग्रामीण कैलाश मंडल, कृष्ण मुरारी, रितेश रमण समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सभी पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लोग रहते हैं. यहां बच्चों के खेलने का एकमात्र मैदान है और उसी जगह पर पंचायत निधि से छठ घाट का निर्माण भी कराया गया है. ऐसे में विद्यालय भूमि को बंदोबस्त करना पूरे गांव के हितों से खिलवाड़ है. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब अंचल कार्यालय ने पहले खुद अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर छठ घाट का निर्माण कराया, तो अब उसी जमीन को भूमिहीनों को बांटना समझ से परे है. इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है. मामले को लेकर सीओ रजनी कुमारी ने बताया कि 2023 में तत्कालीन सीओ ने मीरा देवी और पूनम देवी को जमीन का पर्चा निर्गत किया था. उसी पर्चा के आधार पर मापी कार्य कराया जा रहा था. लेकिन विरोध के बाद मापी कार्य रोक दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूरी वस्तुस्थिति की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola