सवर्ण समाज की हो रही है अनदेखी

Edited by ANUJ SINGH
Updated:
विज्ञापन

सवर्ण समाज की उपेक्षा और अधिकारों की अनदेखी के विरोध में शनिवार को सवर्ण एकता मंच, कोडरमा जिला ईकाई की बैठक साहू धर्मशाला में हुई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सवर्ण समाज की उपेक्षा और अधिकारों की अनदेखी के विरोध में शनिवार को सवर्ण एकता मंच, कोडरमा जिला ईकाई की बैठक साहू धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता दीनानाथ पांडेय ने की, संचालन बालमुकुंद सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत रामावतार पांडेय ने मंत्रोच्चारण से की. वक्ताओं ने कहा कि आज के परिवेश में सवर्ण समाज की अनदेखी बढ़ रही है. राजनीतिक स्वार्थ साधने के बाद सवर्णों को भूला दिया जाता है, जबकि सामाजिक, बौद्धिक और आर्थिक दृष्टि से सवर्ण किसी से पीछे नहीं हैं. बैठक में तय किया गया कि सवर्ण एकता मंच को पंचायत और प्रखंड स्तर तक मजबूत किया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि संगठन की नियमित बैठकें होंगी, ताकि हर स्तर पर सवर्ण समाज की मजबूती सुनिश्चित हो सके. वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण के नाम पर भी सवर्ण समाज की उपेक्षा की जा रही है. समाज को हर क्षेत्र में सक्षम होते हुए भी कमजोर बना दिया गया है. वक्ताओं ने कहा कि अब सवर्णों अपनी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे. अध्यक्षीय भाषण में दीनानाथ पांडेय ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग एकत्र हुए हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि समाज अब जागरूक हो गया है और अपनी उपेक्षा के खिलाफ संघर्ष को तैयार है. उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समाज अपनी शक्ति का परिचय दे. मौके पर कामाख्या नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, शिवलाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज सहाय पिंकू, विनय कुमार, नीरज कर्ण, निमेष सिंह, विजय सिंह, उत्तम सिंह, त्रिवेणी पांडेय, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अखिल कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, संजय कुमार पांडेय, विनय शांडिल्य, भरत लाल पांडेय, दिनेश्वर प्रसाद, बीरेंद्र कुमार सिंह, गोपाल कुमार गुतुल, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola